फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

1 of 12
शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। इनमें छिपकली के शरीर पर गिरने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। छिपकली आपके शरीर के किस अंग पर गिरा है उसके अनुसार उसका शुभ और अशुभ फल होता है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

2 of 12
शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली का स्त्री और पुरूषों के अलग अलग अंगों पर गिरने का फल भिन्न होता है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे अंग फड़कने का फल स्त्री पुरूषों में अलग-अलग होता है। स्त्री का बायां अंग फड़कना शुभ होता है ठीक उसी प्रकार स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है। तो आइये अब देखें किस अंग पर छिपकली गिरने का क्या फल होता है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

3 of 12
ऐसा माना जाता है कि भोजन करते समय अगर छिपकली मैथुन करता हुआ सामने आ जाए तो बड़ा ही शुभ होता है। इससे कोई बड़ी खुशखबरी या लाभ मिलता है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

4 of 12
छिपकली अगर किसी पुरूष के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो निकट भविष्य में संपत्ति मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी लाभ होता है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

5 of 12
छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।
विज्ञापन

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

6 of 12
माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के दांए दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। जबकि दाएं पैर पर या एड़ी पर छिपकली गिरने से यात्रा होती है, यात्रा लाभप्रद रहती है लेकिन बाएं पैर पर गिरने आर्थिक नुकसान होता है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

7 of 12
ऐसा बड़े ही संयोग से होता है लेकिन अगर किसी की नाभि पर छिपकली गिर जाए तो बड़ा ही शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

8 of 12
अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच में छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

9 of 12
अगर किसी व्यक्ति के दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि उसे धन का लाभ मिलने वाला है। लेकिन बायीं ओर छिपकली का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है, इससे धन की हानि होती है।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

10 of 12
अगर किसी व्यक्ति की नाक पर छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आपका भाग्य जगने वाला है। जीवन में तरक्की की ओर बढ़ेंगे।

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

11 of 12
किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि उसका मान-सम्मान और यश बढ़ने वाला है। अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ी है। बीमार व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
विज्ञापन

शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ

12 of 12
छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरना अच्छा शकुन माना जाता है। ऐसे में कोई खुशी मिलती है। कंठ पर छिपकली गिरने से व्यक्ति शत्रु मुक्त होता है यानी उनके विरोधियों का नाश होता है।
Next
AU ऐप में पढ़ें