Laddu Holi 2022 : होली का त्योहार आने वाला है। देशभर में इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारत में एक ऐसी भी जगह है जहां होली का अलग ही जश्न होता है। वो जगह है कान्हा की नगरी मथुरा। हर साल की तरह इस साल भी ब्रज में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। साथ ही ब्रज में होली का विशेष महत्व होता है। होली खेलने के लिए देश-विदेश से लाखों के श्रद्धालु ब्रज में आते हैं। ब्रज में होली का जश्न पहले से ही शुरू हो जाता है। ब्रज के विशेष होली महोत्सव की शुरुआत 10 मार्च से ही हो जाएगी, जिसमें सबसे पहले 10 मार्च को लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा। मथुरा में लड्डू होली के अलावा फूलों की होली, लट्ठमार होली और रंगवाली होली का खूब जश्न मनाया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं लड्डू होली की शुरुआत कैसे हुई और बारे में सबकुछ....