फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय, दूर हो सकता है आपका दुर्भाग्य

Fri, 04 Mar 2022 06:44 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय - फोटो : self
Shaniwar Ke Upay : शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि शनि ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डाल सकता है। शनि एक ऐसा ग्रह है जो आपकी किस्मत को चमकाकर आपको राजा बना सकता है और आपको बर्बाद करके राजा से रंक भी बना सकता है। साथ ही शनि देव के प्रकोप से जातकों के जीवन में नौकरी और व्यापार से संबंधित कई तरह की परेशानियां आती रहती हैं। इन परेशानियों के निवारण के लिए शास्त्रों में शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा तथा कुछ उपाय करना लाभदायक बताया गया है। कहा जाता है कि कर्मफल दाता शनि देव को प्रसन्न करने से जातकों के जीवन में आ रही नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय - फोटो : iStock
शनि से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय

हनुमान जी की आराधना
  • मान्यताओं के अनुसार शनिदेव ने हनुमान जी को ये वचन दिया था कि वे कभी भी उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन उन्हें चोला चढ़ाएं, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि का पाठ करें। 
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय - फोटो : iStock
पीपल की पूजा
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। साथ ही कहा जाता है कि पीपल को भगवान श्रीकृष्ण ने अपना स्वरूप बताया है और शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। ऐसे में शनिवार के दिन पीपल की पूजा करने पर वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।  

4 of 5
शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय - फोटो : iStock
रुद्राक्ष धारण करें
  • मान्यताओं के अनुसार अगर आपके जीवन में शनि की खराब स्थितियों की वजह से कुछ अच्छा नहीं हो रहा है, तो आप शनिवार के दिन सातमुखी रुद्राक्ष को गंगाजल से धोकर धारण करें। कुछ ही दिनों में इसके शुभ प्रभाव मिलने लगेंगे और आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार के दिन करें ये चार अद्भुत उपाय - फोटो : iStock
सरसों का तेल दान करें
  • शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना शुभ माना जाता है। आप शनिवार के दिन सरसों के तेल को दान कर सकते हैं। वहीं दान करने से पहले इसे एक बर्तन में लें और इसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद दान करें। कहा जाता है कि कुछ शनिवार तक लगातार ऐसा करने से शनि से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें