फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samudrik Shastra: हथेली के सभी तिल नहीं होते हैं शुभ, जानिए कौन से तिल होते हैं शुभ और कौन से अशुभ

Fri, 02 Apr 2021 09:55 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हथेली पर तिल - फोटो : social media
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, निशान और तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। प्रत्येक मनुष्य के शरीर पर अलग अलग अंगों पर रख तिल मौजूद होते हैं, इन तिलों को देखकर व्यक्ति के जीवन से संबंधित की बातें बताई जा सकती हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि हथेली के अंदर अगर तिल बंद हो जाए तो ये बहुत शुभ होता है, लेकिन ऐसा नहीं है हाथ में उपस्थित प्रत्येक तिल शुभ नहीं होता है। जानते हैं कि हथेली पर मौजूद कौन से तिल शुभ होते हैं और कौन से अशुभ…
विज्ञापन

2 of 7
तिल
अनामिका उंगली पर तिल होना
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली यानि रिंग फिंगर पर तिल है तो ऐसे व्यक्ति कोव्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना रहती है साथ ही व्यक्ति समाज में मान सम्मान भी खूब प्राप्त करता है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होता है तो उसे सरकारी क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति के मान सम्मान की हानि झेलनी पड़ती है, प्रशासनिक लोगों की तरफ से समस्याएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चंद्र पर्वत पर तिल
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है तो यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को प्रेम संबंधों में धोखा मिलता है। इनका मन अक्सर अशांत रहता है।

4 of 7
कनिष्ठा उंगली पर तिल (प्रतीकात्मक तिल)
छोटी उंगली पर तिल का होना
यदि किसी व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली यानि सबसे छोटा उंगली पर तिल होता है तो उसे पार धन संपत्ति प्राप्ति होती है लेकिन जीवन में कई समस्याएं भी बनी रहती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
मध्यमा उंगली पर तिल
मध्यमा उंगली पर तिल होना
यदि किसी व्यक्ति की मध्यमा उंगली यानि मिडिल फिंगर पर तिल होता है तो यह शुभ माना जाता है, ऐसे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं। वहीं मध्यमा उंगली के नीचे की ओर तिल होने पर व्यक्ति को जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों की किस्मत साथ नहीं देती है।
विज्ञापन

6 of 7
अंगूठे पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाथ के अंगूठे पर तिल होना
जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। ऐसे लोग धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं फिर भी इनके पास धनकी कमी नहीं होती है। जिन लोगों के अंगूठे के नीचे तिल होता है उन लोगों के कई प्रेम संबंध रहते हैं। जिस कारण इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हथेली में तिल
हथेली पर तिल का होना
यदि किसी व्यक्ति की बाईं हथेली पर तिल होता है तो ऐसे लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। ये पैसा तो खूब कमाते हैं लेकिन बचा नहीं पाते हैं। वहीं दाएं हाथ की हथेली के ऊपरी भाग पर तिल के होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। ये लोग हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें