फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करते समय क्यों बजाई जाती है घंटी, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Mon, 07 Dec 2020 04:25 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media
हिन्दू धर्म के प्रत्येक देवस्थान पर घंटी और बड़े-बड़े घंटे लगे होते हैं। पूजा में आरती के समय घंटी, शंख जरूर बजाते हैं। घरों में भी पूजा करते समय घंटी जरूर बजाई जाती है। माना जाता है कि वैदिक काल से ही हिन्दू मंदिर में घंटी बजाने की परंपरा चली आ रही है। वैसे तो हिंदू धर्म में यह एक आस्था का विषय है कुछ लोग मानते हैं कि घंटी की आवाज से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी है। तो चलिए जानते हैं कि घंटी बजाने के पीछे क्या कारण है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media
जानिए घंटी बजाने का धार्मिक कारण
हिंदू धर्म में मंदिर में जाकर देवी-देवताओं की प्रतीकात्मक मूर्तियों या अन्य प्रतीक चिन्हों की पूजा करने का प्रावधान है। हिंदू धर्म में मंदिर भगवान का स्मरण करने का स्थान होता है। प्रतिदिन पूजा करते समय मंदिर में घंटे और घंटियां बजाई जाती हैं। स्कंद पुराण के मुताबिक घंटी से जो ध्वनि निकलती है, वह ‘ॐ’ की ध्वनि के समान होती है, इसलिए माना जाता है कि जब कोई मंदिर में घंटी बजाता है तो उसको ‘ॐ’ उच्चारण के समान पुण्य प्राप्त होता है।

धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि इन मूर्तियों में चेतना जागृत करने के लिए मंदिरों में घंटी बजाई जाती है। घंटी बजाने से पूजा का प्रभाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media
प्राचीन काल से है घंटी बजाने का प्रचलन
पुराणों में वर्णन मिलता है कि जब सृष्टि का सृजन हुआ उस  समय जो आवाज गूंजी थी। घंटी की आवाज को उसी नाद का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बहुत ही प्राचीन समय से पूजा आरती करते समय घंटी बजाने का प्रचलन चला आ रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media
घंटी बजाने का वैज्ञानिक महत्व
घंटी बजाने के धार्मिक महत्व के बारे में बात की जाए तो इसके मुताबिक जब घंटी बजाई जाती है तो उसकी आवाज़ से वातावरण में कंपन उत्पन्न होता है, जिससे विशेष प्रकार की तरंगे निकलती हैं। ये तरंगे वायुमंडल में उपस्थित हानिकारक सूक्ष्म जीवों और विषाणुओं को नष्ट कर देती हैं। घंटी की आवाज से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार घंटी की ध्वनि से व्यक्ति के मन, मस्तिष्क और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें