फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे पर बनी लकीरों से जानिए आपकी किस्मत का रास्ता कहां जाता है

Mon, 13 Apr 2020 04:20 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सामुद्रिक शास्त्र को ज्योतिषशास्त्र का प्रमुख भाग माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों की संरचना से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए, सामुद्रिक शास्त्र की मदद से आज जानते हैं माथे की लकीरों से व्यक्ति के बारे में।


 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
माथे पर स्पष्ट रेखाएं
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के माथे में रेखाएं एकदम साफ या स्पष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति सुखी और दीर्घायु होते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
माथे पर छिन्न-भिन्न रेखाएं
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के माथे में  छिन्न-भिन्न रेखाएं हो तो ऐसे व्यक्ति दुखी रहते हैं।

 

4 of 10
ये निशान करते हैं सुखमय जीवन की तरफ इशारा
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के माथे में उद्धव रेखा, त्रिशूल एवं स्वास्तिक जैसे निशान बनते हैं, वे सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में परेशानियां नहीं रहती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
छोटे मस्तिक वाले व्यक्ति
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा छोटा होता है, उन व्यक्तियों को सफलता आसानी से नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
नीचे से ऊपर की तरफ उठा हुआ माथा
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा नीचे से ऊपर की तरफ उठा हुआ होता है, वो धैर्यवान, धनवान और मेधावी होते हैं। ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में सदैव ही खुशियां बनी रहती हैं।


 
विज्ञापन

7 of 10
माथे पर चांद का निशान
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के माथे पर चांद का निशान बना हुआ होता है, उन लोगों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। अधिकतर ऐसे लोग संन्यासी. उपदेशक या योगी होते हैं।




 

8 of 10
- फोटो : file photo
माथे पर कोई भी रेखा नहीं
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के माथे पर कोई भी रेखा नहीं होती है, वे लोग धनवान होते हैं। ऐसे लोगों की आयु भी लंबी होती है। 

 

9 of 10
- फोटो : file photo
ऊपर से उठा हुआ और नीचे से झुका हुआ माथा
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा ऊपर से उठा हुआ और नीचे से झुका हुआ होता है वे लोग उच्च पदों पर कार्यरत होते हैं। 

 
विज्ञापन

10 of 10
चौड़ा माथा
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा चौड़ा होता है, उन्हें संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों की संतान मेहनती और भाग्यशाली होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें