कलश में जल, दूर्वा, चंदन, पंचामृत, सुपारी, हल्दी चावल, सिक्का, लौंग, इलायची, पान, सुपारी आदि शुभ चीजें डाली जाती हैं। इसके बाद कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाया जाता है। कलश के ऊपर आम के पत्तों के साथ नारियल रखा जाता है। इसके बाद धूप-दीप जलाकर कलश का पूजन किया जाता है।