फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जगहों पर भूलकर भी न करें घर का निर्माण, जीवनभर उठानी पड़ सकती है परेशानी

Wed, 22 Jul 2020 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
घर - फोटो : अमर उजाला

नया घर खरीदते समय हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नया घर ले रहें हैं तो कुछ बातों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है,भविष्य पुराण में बताया गया है कुछ स्थान ऐसे होते है जहां पर भूलकर भी घर नहीं बनवाना चाहिए। नहीं तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं वह कौन सी जगह है जहां घर नहीं बनवाना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भविष्यपुराण के अनुसार कि किसी भी ऐसे स्थान पर घर कभी नहीं बनवाना चाहिए, जहां पर शोर होता हो। इसलिए भविष्यपुराण में चौक पर घर बनवाने को मना किया गया है। क्योंकि वहां पर हमेशा ही वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते हमेशा ही शोर होता रहता है। इससे पूरे घर के सदस्यों की मानसिक शांति भंग होती है। और कहते हैं कि ज्यादा शोर का मतलब होता है जिंदगी में परेशानियां ही परेशानियां बनी रहती हैं।

विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भविष्यपुराण कहता है कि जिस स्थान से शहर, गावं या कस्बे की सीमा समाप्त होती हो। ऐसे स्थान पर घर बनवाना सही नहीं रहता है। क्योंकि ऐसी जगह पर घर होने पर आपको कई दिक्कते हो सकती हैं। अगर कोई आपातकाल की स्थिति पड़ती है, तो सीमा पर होने की वजह से वह स्थान अलग-थलग पड़ जाता है, जिसके कारण आपातकालीन सुविधाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शहर के किनारे होने से चोरी आदि होने का डर भी रहता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कहा जाता है कि जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन अर्थात् हम जैसा भोजन करते हैं हमारा मन भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए सात्विक भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से मन में उत्तेजना बढ़ती है और व्यक्ति गलत कार्यों में पड़ सकता है। इसी तरह से संगति का असर व्यक्ति पर बहुत जल्दी पड़ता है हम जैसे वातावरण में रहते हैं वैसा ही व्यवहार करते हैं। इसलिए भविष्य पुराण में कहा गया है कि ऐसे स्थान पर न ही रहना चाहिए, और न ही घर बनवाना चाहिए। जहां का वातावरण खराब हो,

विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

उस स्थान पर घर नहीं बनवाना चाहिए जहां पर मंदिर या हवन यज्ञ करने की जगह हो,क्योंकि जब हम पूजा-पाठ की जगह पर घर बनवा लेते हैं तो वहीं पर होने वाली पूजा में अड़चन आ जाती है या पूजा बंद हो जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही ये स्थान बहुत पवित्र होते हैं लेकिन जब हम घर बनवा लेते हैं तो कई कार्य ऐसे होते हैं जिनके कारण यह स्थान दूषित हो जाते हैं जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भविष्यपुराण के मुताबिक कभी भी मंदिर के मार्ग पर या फिर यज्ञशाला यानी कि जहां पर यज्ञ-हवन का आयोजन होता हो तो ऐसी जगह पर घर का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अन्यथा तमाम दिक्कतें आती हैं। इस संबंध में यह तर्क दिया जाता है कि यज्ञशाला में नियमित रूप से हवन-पूजन होता है लेकिन घर बनने के बाद वहां पर पूजा-पाठ बंद हो जाता है। इससे उस स्थान पर नकारात्मक शक्तियों का वास होने लगता है जिसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उस स्थान पर भूलकर भी घर नहीं बनवावा चाहिए जहां पर मांस-मदिरा की दुकान हो या उसकी बिक्री और खरीददारी होती हो, ऐसे स्थान पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। ऐसे में अगर आप इन स्थानों पर मकान बनाते हैं तो आपको हमेशा बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब अगर आप घर लेने जाएं तो इन बातों को ध्यान में जरुर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें