फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Maas 2021: आज से कार्तिक का पावन महीना आरंभ, सुख समृद्धि के लिए करें तुलसी पूजा से जुड़े ये उपाय

Thu, 21 Oct 2021 11:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक मास में तुलसी पूजन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
श्रीहरि विष्णु और उनकी सबसे प्रिय तुलसी को समर्पित कार्तिक का महीना आज से शुरू हो गया है। हिन्दू धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र माना जाता है। सनातन धर्म में भी इसका खास महत्व बताया गया है। इस बार कार्तिक मास 21 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। मान्यता है कि कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है। माना जाता है कि अगर आपके काम अटके हुए हैं, व्यापार और नौकरी में लाभ नहीं हो रहा है तो आप कार्तिक मास में तुलसी पूजा से जुड़े कुछ खास उपाय जरूर करें, उसके बाद आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे। चलिए जानते हैं तुलसी का महत्व और कार्तिक मास में तुलसी पूजा से जुड़े उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक मास में तुलसी पूजन का महत्व (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
तुलसी पूजा का महत्व
कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी जी बेहद प्रिय हैं। शालीग्राम के रूप में भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह भी इसी महीने कराया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और जीवन से सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं। सिर्फ यही नहीं इस महीने में तुलसी की पूजा करने से अकाल मृत्यु की आशंका भी काफी कम हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कार्तिक मास के सोमवार को करें तुलसी पूजा से जुड़ा ये उपाय
कार्तिक महीने में पहले सोमवार को सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के 5 पत्ते तोड़ लें। उन पत्तों को गंगाजल से धोकर घर के मंदिर में रख दें। रात को सोने से पहले उन पत्तों को अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। साथ ही श्रीहरि विष्णु से आशीर्वाद देने की कामना करें। ऐसा करने से श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और विशेष लाभ मिलता है। 

4 of 5
तुलसी के पौधे में दीपदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
तुलसी के पौधे का करें दान

इस महीने में तुलसी का पौधा दान करना विशेष फलदायी होता है। इसके अलावा तुलसी के पौधे के सामने दीपदान करना भी बेहद शुभ होता है। साथ ही कार्तिक मास के ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी को जल चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कार्तिक मास में गुरुवार को जरूर करें ये उपाय

यदि काफी मेहनत करने के बाद भी बिजनेस या नौकरी में कामयाबी नहीं मिल पा रही है तो कार्तिक मास के हर गुरुवार को तुलसी के पत्तों को पीले कपड़े में बांधकर ऑफिस या दुकान में रखें। कहा जाता है कि इस महीने तुलसी पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की खास कृपा होती है। इसलिए तुलसी के पत्तों से जुड़ा ये उपाय करने से आपके कारोबार में लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन की भी संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें