फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के रूपों को दर्शाती है बिना तेल बाती के जलने वाली ये 9 दिव्य ज्योति

Fri, 27 Sep 2019 08:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
माता ज्वाला देवी मंदिर देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों में से एक है और यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ भी है। ज्वाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। मंदिर कालीधार पहाड़ी के बीच में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने अपने चक्र से माता सती के शव के टुकडे किए थे, तब मां की जिह्वा यहां गिरी थी और यहां पर हर समय प्रज्वलित रहनी वाली ज्वाला, माता की जीभ को दर्शाती है।
विज्ञापन

2 of 12
नेहा कहती हैं कि वह अपनी खुशी से बुजुर्गों की इस परंपरा को निभाने के लिए तैयार हुई हैं। उन पर परिवार का कोई दबाव नहीं है। यह मेरे लिए फख्र की बात है कि मैं मुश्किल घड़ी में परिवार के काम आ सकूं। नेहा के पिता काफी समय से मंदिर में नगाड़ा बजाते थे। मगर अब उनकी जगह एक बेटी ने ले ली। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी बेटी ने ये काम हाथ में लिया। मंदिर जाने वाला हर कोई नेहा की कहानी सुनकर उसे शाबाशी भी देता है।
भक्तों के अनुसार माता की महिमा अपरंपार है। यहां आने वाले सभी भक्तों की माता रानी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ज्वाला देवी मंदिर में सदियों से प्राकृतिक रूप से 9 ज्वालाएं बिना तेल बाती के जल रही हैं। इन मंदिरों में मूर्तियां नहीं हैं, बल्कि ज्योति ही माता के रूप में हैं। मंदिर के गर्भगृह में ज्वाला को माता का स्वरूप मानकर पूजा जाता हैं।
विज्ञापन

3 of 12
महाकाली
9 ज्वालाएं मां के नौ रूपों को दर्शाती हैं।
सबसे पहली ज्वाला महाकाली मां की है। मां अपने भक्तों को सभी तरह से निर्भीक और सुखी बना देती हैं। वे अपने भक्तों को सभी तरह की परेशानियों से बचाती हैं। 

4 of 12
स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दरबार
दूसरी ज्योति माता महामाया की है, जिन्हें भक्त मां अन्नपूर्णा भी बोलते है। मान्यता है कि जिस घर में अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद होता हैं, उस घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं पड़ती। 
विज्ञापन

5 of 12
तीसरी ज्योति मां चंडी की है। मान्यता के अनुसार मां चंडी के आशीर्वाद से सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 12
maa durga
चौथी जो दिव्य ज्योति है वो मां हिंगलाज भवानी की है। इनके आशीर्वाद से जीवन की सभी दिक्कतें दूर हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 12
maa durga
पांचवी ज्योति का स्वरुप मां विन्ध्यवासिनी का है। माता को मुक्तदायनी भी कहा जाता है क्योंकि मां के आशीर्वाद से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती हैं।

8 of 12
maa lakshmi
छठी जो ज्योति है वो मां लक्ष्मी की है। मां की कृपा से जीवन में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती है। मां के आशीर्वाद से धन-धान्य की वर्षा हो जाती है।

9 of 12
सरस्वती पूजा
सातवीं ज्योति विद्यादायनी मां सरस्वती की है। मां सरस्वती के आशीर्वाद से मूर्ख भी ज्ञानी बन जाता है। कालिदास जी मां के आशीर्वाद से विद्वान हुए थे।

10 of 12
durga puja 2018
आठवीं ज्योति मां अंबिका की है। मां के आशीर्वाद से सुख में वृद्धि होती है।

11 of 12
मां अंजनि
नवीं और अंतिम ज्योति माता अंजनी की है। माता की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन

12 of 12
मंदिर की ज्वाला लोगों को अचरज में डाल देती हैं परंतु मंदिर की ज्वालाएं भक्तों के सारे संताप दूर कर देती हैं। भक्त यहां आकर मन में संतोष व शांति का अनुभव करते हैं और भक्त श्रद्धा से देवी की कृपा के आगे सिर झुकाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें