फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहण के समय ये काम करना आपके लिए हो सकता है अशुभ

Tue, 08 Mar 2016 11:06 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ग्रहण के बारे में शास्‍त्र का मत
साल 2016 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण के रूप में लग रहा है। ग्रहण का सूतक मंगलवार 8 मार्च की शाम से लग जाएगा और ग्रहण 9  तारीख को सुबह  4 बचकर 49 म‌िनट पर लगेगा। ग्रहण का समापन 10 बजकर 5 म‌िनट होगा। शास्‍त्रों के अनुसार ग्रहण के समय कुछ ऐसे काम हैं ज‌िन्हें नहीं करना चह‌िए। ग्रहण के समय इन कामों को करने का पर‌िणाम ऐसा है ज‌िन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें करने बचेंगे।
विज्ञापन

दूसरे का अन्न खाने का पर‌‌‌िणाम

2 of 10
ग्रहण में खाना
स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। देवी भागवत के अनुसार सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक अरुतुन्द नामक नरक में वास करता है। फिर वह उदर रोग से पीड़ित मनुष्य होता है फिर गुल्मरोगी, काना और दंतहीन होता है।
विज्ञापन

ग्रहण के समय नहीं सोना चाह‌ि

3 of 10
ग्रहण के समय सोना
शास्‍त्रों के अनुसर ग्रहण के समय नहीं सोना चाह‌िए। इस समय सोने से व्यक्ति रोगी होता है। ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करते हुए जागरण शुभ फलदायी और स‌िद्ध‌ि प्रदान करने वाला होता है।

4 of 10
ग्रहण में न करें
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय मल-मूत्र त्यागने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए ग्रहण के समय मल मूत्र के त्याग से बचना चाहिए। इसलिए ग्रहण से पहले ऐसा भोजन नहीं करें कि ग्रहण के दौरान मल मूल करना पड़े।
विज्ञापन

5 of 10
ग्रहण के समय सोना
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय मैथुन करने से व्यक्ति अगले जन्म में सूअर की योनि में जन्म लेता है।
विज्ञापन

6 of 10
ग्रहण में धोखा देने का फल
ग्रहण के समय किसी से धोखा या ठगी करने से अगले जन्म में सर्प की योनि मिलती है।
विज्ञापन

7 of 10
ग्रहण में जीव को मारने का पर‌िणाम
जीव-जंतु या किसी जीव जंतु को मारने से कीड़े-मकड़ों जैसी नीच योनियों में जन्म म‌िलता है।
 

8 of 10
तेल माल‌िश ग्रहण में
ग्रहण के समय भोजन और तेल मालिश करने से व्यक्ति अगले जन्म में कुष्ठ रोग से पीड़‌ित हो सकता है।

9 of 10
ग्रहण में जमीन खोदने का पर‌‌िणाम
देवी भागवत के अनुसार भूकंप के समय एवं ग्रहण के अवसर पृथ्वी को नहीं खोदना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
ग्रहण में पूजन
ग्रहण के समय देवता का स्पर्श और पूजन नहीं करना चाह‌िए लेक‌िन ईश्वर की प्रसन्नता और कृपा के ल‌िए मंत्र का जप क‌िया जाना चाह‌िए। इस समय जप और ध्यान बहुत ही पुण्यदायी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें