फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी के दिन व्रत ना रखने वाले इसे ध्यान से पढ़ें

Tue, 24 Sep 2019 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ekadashi
आज शाम 04:43 से कल दोपहर 02:09 तक एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 सितम्बर बुधवार को एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व है और इस व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार भगवान शिवजी ने नारद से कहा कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। आइए आज आपको एकदशी व्रत से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
शांतिकुंज में यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
जो पुण्य सूर्यग्रहण के दिन दान करने से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत करने से मिलता है। जो पुण्य गौ-दान और अश्वमेघ यज्ञ से मिलता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के दिन व्रत रखने से मिलता है। एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Shattila Ekadashi
एकादशी के दिन व्रत करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त हो जाते है और अपने परिवारवालों को आशीर्वाद देते है। इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति रहती है। इस व्रत को करने से धन-धान्य और पुत्रादि की वृद्धि होती है। कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन आनंद से परिपूर्ण हो जाता है।एकादशी व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार पूर्वकाल में जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।


    

 

4 of 6
diya
एकादशी के दिन क्या करें
एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठ कर स्नान करें, फिर मंदिर और घर में साफ-सफाई करने के बाद मंदिर में दिया जला लें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। अगर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ नहीं कर पाए तो 10 माला गुरु मंत्र का जाप अवश्य करें। 
विज्ञापन

5 of 6
Rice
एकादशी के दिन ये सावधानी बरतें
एकादशी का व्रत पाप और रोगों का नाश कर देता है। अगर वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी का व्रत ना रख पाए तो उन्हें इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vishnu - फोटो : social media
इस वर्ष कब-कब पड़ेगी एकादशी
 
25 सितंबर-  इंदिरा एकादशी
09 अक्टूबर- पापकुशा एकादशी
24 अक्टूबर- रमा एकादशी
08 नवंबर- देवप्रबोधिनी एकादशी
22 नवंबरृ- उत्पत्ति एकादशी
08 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी
22 दिसंबर- सफला एकादशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें