फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Krishna: इन पेड़ की पत्तियों को अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं श्री कृष्ण, पूरी होती है हर मनोकामना

Sun, 01 Dec 2024 07:27 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीकृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन सी पत्तियां अर्पित की जा सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 1
shri krishna - फोटो : freepik
Leaves Offer to Lord Krishna: भगवान विष्णु के अवतार, कोमलता, धैर्य, करुणा, और प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण के अनगिनत भक्त हैं, जो उनकी कृपा पाने के लिए विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा और उपाय करते हैं। श्रीकृष्ण की पूजा में उन्हें विभिन्न प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं, क्योंकि भगवान कृष्ण के चरणों में फूल अर्पित करने से जीवन खुशियों से महकता रहता है। इसके अलावा कुछ विशेष पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं। दरअसल श्रीकृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन सी पत्तियां अर्पित की जा सकती हैं।
 

Lord Vishnu Mantras: भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से दूर हो जाएंगे जीवन के सारे दुख


तुलसी 
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसीदल का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसीदल के श्रीकृष्ण को भोग लगाना अधूरा होता है। तुलसी अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल 
पीपल के वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान माना गया है। श्रीकृष्ण को पीपल की पत्तियां अर्पित करने से नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं और जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही अन्य देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

कदंब 
कदंब के वृक्ष के फूल भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। इन्हें अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

अशोक 
अशोक वृक्ष की पत्तियां भी श्रीकृष्ण को अर्पित की जा सकती हैं। मान्यता है कि यह भगवान शिव का निवास स्थान है। अशोक की पत्तियां चढ़ाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति सुधरती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। इन पत्तियों को अर्पित करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।


 

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन करें केले के पेड़ की पूजा, जानें विधि और महत्व

Margashirsha Shivratri 2024: कब है मार्गशीर्ष शिवरात्रि? शिव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

ये भी पढ़ें
 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें