फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेशजी की मूर्ति इस तरह लगाने से दूर होंगे सभी तरह के दोष

Sat, 29 Feb 2020 01:10 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी प्रतिमा, शुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाते हैं।  किसी भी घर का मेन गेट बहुत खास महत्व रखता है। दरअसल इसी रास्ते से सकारात्मक और नकारात्मक दोनो तरह की ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से व्यक्ति को मानसिक और आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ती है। वहीं सकारात्मक ऊर्जा आने से घर पर शांति रहती है। अगर आप भी अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी मूर्ति या तस्वीर लगा रखी है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।  



 
विज्ञापन

2 of 6
सिंदूरी रंग के गणेशजी
  • घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सिंदूरी रंग के गणेशजी को रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की ऐसी मूर्ति होने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की फोटो
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की फोटो लगी हो तो दरवाजे के दूसरी ओर ठीक उसी स्थान पर गणेशजी की प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमा की पीठ मिली हुई हो।

 

4 of 6
बैठे हुए अवस्था में
  • घर में गणेश जी मूर्ति या फोटो बैठे हुए अवस्था में होनी चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक
  • मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न लगाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साफ-सफाई रखें
  • अगर घर के मेन दरवाजे पर गणेशजी को मूर्ति लगी है तो दरवाजे के आसपास हमेशा सफाई रखें। घर के मुख्य दरवाजे पर कचरा और गंदगी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साफ-सुथरी जगह पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें