होलिक दहन 2021 नकारात्मक शक्तियों और शत्रु बाधा से बचने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कई बार जीवन में एक के बाद एक दिक्कतें आने लगती हैं, जिसके कारण कुछ लोग मानते हैं कि किसी की बुरी नजर लग गई है या फिर किसी तांत्रिक क्रिया के कारण ऐसा हो रहा है। यदि आपको ऐसा लगता है कि किसी ने आपके ऊपर कोई तांत्रिक क्रिया कर दी है, जिसके कारण आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो होलिका दहन के समय एक पान लेकर उसके ऊपर एक बताशा, थोड़ी सी मिश्री, एक लौंग का जोड़ा देशी घी में डुबोया हुआ, ये सारी चीजें होलिका की अग्नि में प्रज्वलित कर दें। अगले दिन जब होलिका की अग्नि शांत हो जाए तो होलिका की थोड़ी सी राख लाकर उसे चांदी में ताबीज की तरह जड़वा लें। इस ताबीज को अपने गले में धारण करें। मान्यता है कि इससे किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का भय नहीं रहता है। इसके अलावा माना जाता है कि आपका शत्रुओं से भी बचाव रहता है।