फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2022 : 2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष 2079 होगा शुरू, शनि राजा जबकि बृहस्पति होंगे मंत्री, जानें इसका महत्व

Thu, 31 Mar 2022 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
vikram samvat 2079: शक्ति आराधना का पावन पर्व वासंतिक नवरात्रि भी इसी दिन से आरंभ होगा जिसका समापन चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी रविवार 10 अप्रैल को रविपुष्य योग में होगा। - फोटो : अमर उजाला
Hindu Nav Varsh 2022 : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से बार्हस्पत्यमान के अंतर्गत रूद्रविंशति के पचासवें ‘नल’ नामक नए विक्रमी संवत्सर 2079 का शुभारंभ होने वाला है। इस संवत्सर के राजा शनि और मंत्री बृहस्पति हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से सभी यज्ञकार्य,धर्मानुष्ठान, मंत्र-दीक्षा एवं किसी तरह के सांकल्पिक कार्य में ‘नल’नामक संवत्सर का ही प्रयोग किया जाएगा। शक्ति आराधना का पावन पर्व वासंतिक नवरात्रि भी इसी दिन से आरंभ होगा जिसका समापन चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी रविवार 10 अप्रैल को रविपुष्य योग में होगा। सनातन धर्मी इसी दिन श्री रामनवमी तथा श्रीरामचरितमानस जयंती का पर्व भी मनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
shanidev
शनि के पास सर्वाधिक अधिकार
‘नल’नामक नए संवत्सर में राजा का अधिकार शनिदेव के पास तो है ही इसके साथ ही नीरशेष अर्थात ऐसी वस्तुएं जिनमें पानी नहीं होता ठोस होती हैं, ऐसी सभी धातुओं का स्वामित्व भी शनिदेव के पास ही है। ग्रीष्मकालीन फसलों का स्वामित्व भी शनिदेव के पास ही है। संपूर्ण वर्षपर्यंत कोषाध्यक का स्वामित्व भी शनिदेव के पास होने के फलस्वरूप सरकार आमदनी का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों पर खर्च करेगी। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि नए संवत्सर में विश्व की संपूर्ण अर्थव्यवस्था का अधिकार शनिदेव के पास ही होगा। सरकार मुफ्त राशन व्यवस्था को आने वाले कई महीनों तक जारी रखना चाहेगी। जिन-जिन वस्तुओं का अधिकार शनिदेव के पास है उनमें महंगाई भी चरम पर होगी। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारूरूप से चलाने के लिए सरकारें कई तरह के कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं रहेंगी अतः अराजकता तो बढ़ेगी किंतु उसी तरह से उसका दमन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
संवत्सर के मंत्री बृहस्पति
जनमानस के लिए सुखद समाचार यह है कि नए संवत्सर में मंत्री का अधिकार गुरुदेव बृहस्पति के पास है जिसके फलस्वरूप शीर्ष नेतृत्व और उनके सचिवों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और सरकारों को अपनी बातें जनता तक पहुंचाने और योजनाओं को लागू करने में आसानी रहेगी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यहां तक कि,शेयर बाजार भी अपने निवेशकों को मालामाल करेगा। फसलों की पैदावार भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। सरकार लोक कल्याणकारी नीतियों को सहजता से लागू कर पाएगी और जनता तक अपने संदेश पहुंचाने में सफल रहेगी।

4 of 7
सेनापति और वर्षा का अधिकार बुध के पास
संवत्सर में सेनापति और वर्षा के स्वामी का अधिकार युवराज बुध के पास है। सेनापति बुध होने के फलस्वरूप आने वाले समय में सरकारें आतंकवाद को कुचलने में पूरी तरह सफल होती दिखाई देगी और रक्षा बजट पर बहुत अधिक खर्च नहीं होगा। जनता कठोर निर्णय-प्रशासन के चलते अराजकता से बचेगी और सुख शांति से जीवन यापन करेगी । मेघों के स्वामी अथवा वर्षा का अधिकार भी बुध के पास होने के फलस्वरूप पर्याप्त वर्षा होगी। फसलों की पैदावार में भारी वृद्धि होगी। धर्म-कर्म यज्ञ अनुष्ठान भी खूब होंगे एक अलग तरह का सुखद माहौल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
mangal
फलों का स्वामित्व मंगल के पास
संवत्सर में फलों का आधिपत्य मंगल के पास रहेगा जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष वृक्षारोपण का भी नया कीर्तिमान स्थापित होगा। यद्यपि फूल-फल तथा औषधियों की पैदावार अपेक्षाकृत कम रहेगी फिर भी सरकार कृषि के क्षेत्र में नई-नई योजनाओं को लागू करके जनता को कमाई के नए अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शीतकालीन फसलों का अधिकार शुक्र के पास
कृषक वर्ग के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि आगामी संवत्सर में शीतकालीन फसलों अर्थात जो गन्ना,मक्का,चना,गेहूं,जौ,मसाले सब्जियां,हरी सब्जियां इन सबका अधिकार शुक्र के पास रहेगा जिसके फलस्वरूप इनकी पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांद - फोटो : pixabay
रसों का अधिकार चंद्रमा के पास
संवत्सर में रसाधिपति चंद्रमा होने के फलस्वरूप युवा वर्ग विशेष करके छात्राएं अपने संकल्प को पूर्णरूप से हासिल करने में कामयाब रहेगी । लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की सफलता का ग्राफ बढ़ेगा। ये कामयाबियों के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। विश्व पटल पर युवावर्ग का वर्चस्व बढ़ेगा और ये बड़ी सारी विदेशी कंपनियों में शीर्ष पदों पर स्थापित होंगे। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि नए संवत्सर में रसों का अधिकार चंद्रमा के पास होने के परिणामस्वरुप ये युवाओं और युवतियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सौंदर्य प्रसाधनों की वृद्धि खूब होगी और खपत भी उसी मात्रा में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें