फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hastrekha Shastra: हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति, ऐसे करें पहचान

Sun, 03 Apr 2022 03:48 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
Hastrekha Shastra: जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र के आधार पर हथेलियों में बनी रेखाओं और चिन्हों का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के विषय में जानकारी दी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथों में मौजूद रेखाओं और चिन्हों के द्वारा उसकी आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, करियर, स्वभाव और वैवाहिक जीवन के बारे में बताया जा सकता है। इसके अलावा आप कितने धनवान होंगे ये भी हस्त रेखा के जरिए पता लगाया जा सकता है। हालांकि हाथ में अलग से कोई धन रेखा नहीं होती बल्कि अन्य रेखाओं की विशेष स्थिति, हाथ में मौजूद पर्वतों और शुभ चिन्हों के जरिए ही आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है। तो चलिए जानते हैं हाथ में मौजूद उन शुभ रेखाओं के बारे में जो व्यक्ति को करोड़पति बनाती हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा अंत तक बनी रहती है, तो ऐसे जातक धन के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति से भी खूब लाभ प्राप्त होने के आसार रहते हैं। साथ ही ये अगर ठान लें तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा कम ही लोगों के हाथ में देखने को मिलता है, जिनके हाथ में भाग्य रेखा कलाई के ऊपरी भाग से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर पहुंचती हो, अगर किसी के हाथ में ऐसी रेखा देखने को मिलती है तो इसका मतलब ये है कि वो व्यक्ति बहुत ही ज्यादा धनवान होगा। 

4 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ मुलायम, भाग्य रेखा स्पष्ट, हाथ की बीच वाली उंगली और अनामिका यानी रिंग फिंगर वाली उंगली बराबार हों। इसके अलावा गुरु पर्वत पर त्रिकोण का निशान हो ऐसे लोग काफी धनवान बनते हैं। ऐसे जातकों को अचानक से बहुत धन प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा और बुध रेखा स्पष्ट हो, हथेली नरम हो, बुध की उंगली सूर्य की उंगली के पोर से लंबी हो साथ ही मस्तिष्क रेखा भी स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति अकूत संपत्ति का मालिक बनता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व्यक्ति को बनाती है करोड़पति - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन लोगों के हाथ में सभी ग्रहों के पर्वत उठे हुए होते हैं ऐसे लोगों को करोड़पति बनते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें