हरियाली तीज के दिन इस तरह तैयार करें पूजा की थाली, जानिए पूरी सामग्री लिस्ट
- फोटो : istock
हरियाली तीज पूज सामग्री
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज की पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार करें। वहीं पूजा सामग्री की बात करें तो आप पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।