फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक, होंगे कई चमत्कारी लाभ

Mon, 25 Jul 2022 12:05 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : iStock
Sawan Shivratri 2022: 14 जुलाई 2022 से शिव जी के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। धर्म शास्त्रों में सावन माह में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। वहीं यदि आप सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं, तो इसका विशेष लाभ प्राप्त होगा। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन फाल्गुन मास और सावन मास की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन, मंगलवार को है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। रुद्राभिषेक कई चीजों से की जाती है और सबके अलग-अलग महत्व भी होते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से रुद्राभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है.... 
विज्ञापन

2 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : iStock
जल
धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में  शिवरात्रि पर शिव जी को जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं सावन शिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करने पर अक्षय पुण्य मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : Facebook
दूध
कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि पर रुद्राष्टाध्यायी के मंत्र सहित दूध से शिलिंग का रुद्राभिषेक करने पर जातक को संतान सुख प्राप्त होता है। वहीं भगवान शिव और मां पार्वती महिलाओं की खाली झोली भर देते हैं। 

4 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : iStock
दही 
ज्योतिष के अनुसार दही से रुद्राभिषेक करने पर सर्व कार्य सिद्धि का वरदान मिलता है। इसके अलावा बिना बाधा के सारे काम पूरे हो जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : istock
शहद
शहद से शिवजी का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। 
विज्ञापन

6 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला
घी
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए सावन शिवरात्रि पर घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन शिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला
गंगाजल
कहा जाता है कि जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है। इसलिए सावन शिवरात्रि पर गंगा जल से अभिषेक जरूर करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें