फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman jayanti 2021: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, संकटो से मिलेगी मुक्ति

Wed, 07 Apr 2021 12:19 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जयंती 2021
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संकट मोचन भगवान हनुमान का जन्म हुआ है। इस बार 27 अप्रैल 2021 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। यह दिन भगवान हनुमान के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन मंदिरों में कई अनुष्ठान किए जाते हैं, हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है। हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को भय, ग्रह दोष और संकटो से मुक्ति प्राप्त होती है। हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। यदि आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन विशेष उपायों को करके हनुमान जी की कृपा से संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। जानते हैं हनुमान जयंती के उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जयंती 2021
हनुमान जयंती पर किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और उनके सामने दीपक प्रज्वलित करके 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और आपको जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जयंती 2021
हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें। हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का यह सबसे सरलतम उपाय है।

4 of 6
हनुमान जयंती 2021
यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं हैं और पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो पर 11 पीपल के पत्ते लेकर उसपर श्रीराम नाम लिखें। यह पत्ते भगवान हनुमान को अर्पित कर दें। मान्यता है कि इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जयंती 2021 - फोटो : डेमो
हनुमान जयंती के अवसर पर पान का विशेष बीड़ा बनवाकर भगवान हनुमान को अर्पित करें। इसमें खोपरा बूरा, गुलकंद, बादाम कतरी जैसी चीजें डलवाएं। बीड़ा बनवाते समय पवित्रता का खास ध्यान रखें या हो सके तो सारा सामान घर पर लाकर स्वयं ही पान का बीड़ा बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जयंती 2021
हनुमान के अवसर पर मंदिर में जाकर हनुमान जी के समक्ष एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें इसके बाद आसन लगाकर वहीं पर हनुमान जी का ध्यान करें और बजरंग बाण या फिर अन्य कोई हनुमान पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें