फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Rules: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Thu, 08 Jun 2023 11:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
Guruwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि विष्णु को समर्पित है। बृहस्पति ग्रह देवताओं के गुरु हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, संतान और वृद्धि का कारक माना जाते है। जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं शुभ फल देते हैं। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गुरु बृहस्पति की स्थिति सही करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जिसके कारण भी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करने की मनाही है। इससे देवगुरु बृहस्पति कमजोर होते हैं। चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...

Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : istock
गुरुवार के दिन महिलाएं बाल न धोएं। कहा जाता है कि इस दिन जो महिलाएं बाल धोती हैं, उनकी संतान और पति दोनों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही बृहस्पतिवार के दिन सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है और जीवन में कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण का संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Vidur Niti: अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार 

4 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए और न ही दाढ़ी बनवानी चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटता है उसे देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : Pixabay
इस दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन केला खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : Istock
गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए और न ही इस दिन साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें