फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की उल्टी चाल से इन राशियों को होगा फायदा, किस्मत बदलने के मिल रहे हैं संकेत

Wed, 13 May 2020 02:11 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गुरुवार, 14 मई को गुरु मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं।
  • गुरु की उल्टी चाल 13 सितंबर तक रहेगी
विज्ञापन
1 of 8
गुरुवार, 14 मई को गुरु मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। गुरु की उल्टी चाल 13 सितंबर तक रहेगी, इसके बाद एक बार फिर गुरु वक्री से मार्गी हो जाएंगे। आइए, आज जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशियों को होगा फायदा....

 
विज्ञापन

2 of 8
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहने वाला है।
  • इस समय में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है।
  • व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।
  • ये समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 8
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों के लिए गुरु के वक्री होने से सामान्य परिणाम मिलेंगे।
  • इस समय में आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं, बस जरुरत है इस समय कड़ी मेहनत करने की।
  • व्यापार में लाभ होने की संभावना भी है।
  • धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।



 

4 of 8
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहने वाला है।
  • विघार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है, बस जरूरत है मेहनत करने की। 
  • जीवनसाथी से तालमेल बना कर चलने से पारिवारिक जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे।
  • व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • निवेश सोच- समझकर करने से ही फायदा होगा।



 
विज्ञापन

5 of 8
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ कहा जा सकता है।
  • इस समय में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
  • व्यापार में लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
अगली स्लाइड्स में जानिए उन राशियों के बारे में जिन्हें गुरु के वक्री होने से मिलेजुले परिणाम मिलेंगे...



 
विज्ञापन

6 of 8
वृष राशि
  • वृष राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री रहना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा।
  • इस समय लापरवाही न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • आध्यात्मिक पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • विघार्थीयों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पढ़ाई में अधिक मेहनत करने से सफलता मिल सकती है।


 
विज्ञापन

7 of 8
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा।
  • कार्यों को पूरा करने के लिए बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है।
  • व्यापारियों और उच्च पद पर कार्यरत लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



 
विज्ञापन

8 of 8
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु के वक्री होने से मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।
  • इस समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • कार्यों को स्वंय करें, किसी और पर निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है।
  • प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें