गरुड़ पुराण सनातन धर्म के लोकप्रिय धार्मिक ग्रंथों में से एक है। इस पुराण में इंसान के मरने के दौरान और उसके बाद की स्थितियों का वर्णन किया गया है। गरुण पुराण का संबंध वैष्णव पुराण से है। हमारे अठारह पुराणों में से गरुड़ पुराण का एक विशेष महत्व है। इस पुराण के देवता भगवान विष्णु है। इसे हिंदू धर्म में महापुराण कहा गया है। जीवन से जुड़े बारीक से बारीक पहलुओं का इस महापुराण में जिक्र मिलता है। इसमें जीवन जीने के तमाम मार्गों और नियमों का उल्लेख किया गया है। मृत्यु के समय और उसके बाद व्यक्ति की आत्मा के साथ क्या होता है? इसका पूरा जिक्र आपको गरुड़ पुराण में मिलेगा। इंसान के मरने के बाद स्वर्ग और नर्क में उसकी आत्मा के साथ क्या होता है? इन बातों का पूरा उल्लेख इस महापुराण में किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जब किसी इंसान की मृत्यु निकट आती है, उस दौरान उसे क्या महसूस होता है?