दिन का आरंभ विष्णु जी की भक्ति से करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गरुड़ पुराण के अनुसार जो मनुष्य नियमित रुप से भगवान विष्णु का ध्यान करके अपना दिन आरंभ करता है। वह हर कार्य में सफल होता है। कुछ लोग केवल जिस दिन कार्य करने के लिए जाना होता है, उसी समय भगवान के समक्ष पूजा-प्रार्थना करते हैं, परंतु जीवन में सफल होने के लिए नियमित रुप से भक्ति करना आवश्यक होता है। विष्णु जी जगत के पालनकर्ता हैं। इनकी भक्ति से मनुष्य के सारे दुखों का अंत होता है और घर में सुख-शांति रहती है। लेकिन पूजा करते समय तन और मन दोनों की पवित्रता होना आवश्यक होता है।