फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 01 Mar 2022 10:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम - फोटो : istock
इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ये पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग पूरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भगवान भोलेनाथ को पसंद आने वाली चीजें जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र और आक के फूल चढ़ाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही लाइनों में लग जाएंगे। ऐसे में शिवरात्रि का व्रत करने वाले लोगों को जरूरी विधि-विधान का पालन करना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे काम हैं जो आपको महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं शिवरात्रि के दिन भक्तों को किन गलतियों से बचना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम - फोटो : अमर उजाला
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चंपा और केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इसकी बजाए आप भगवान शिव के पसंदीदा फल-फूल धतूरे का फूल, बेलपत्र, भांग चढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम - फोटो : istock
  • इसके अलावा कुछ लोग शिवलिंग पर हल्दी से अभिषेक करते हैं। ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। इसकी बजाए आप शिव को चंदन का तिलक लगा सकते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में कहा गया है कि शिवलिंग पर कभी भी तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए। साथ ही शिव को चढ़ाने वाले पंचामृत में भी तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।  

4 of 5
महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम - फोटो : istock
  • अक्सर देखा जाता है कि बहुत सारे लोग शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को ग्रहण कर लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आप दुर्भाग्य को मुंह में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए शिवलिंग पर चढ़ाए हुए प्रसाद को नहीं खाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए ये काम - फोटो : istock
  • वहीं अगर आप व्रत रखने वाले हैं तो शिवरात्रि के व्रत में आपको चावल, दाल और गेहूं का सेवन नहीं करना चाहिए। आप फल खाने के अलावा दूध और चाय पी सकते हैं। साथ ही व्रत रखने वालों को इस दिन तेल की बजाए देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें