Ekakshi Nariyal: नारियल को हिंदू धर्म में एक पवित्र फल माना जाता है और इसे पूजा-पाठ में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। यह लगभग हर शुभ कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी एकाक्षी नारियल के बारे में सुना है? एकाक्षी नारियल एक बेहद दुर्लभ फल है, और पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और जिसके पाय यह नारियल होता है वह व्यक्ति धनवान बन सकता है। आपने देखा होगा आमतौर पर नारियल में तीन आंखें होती हैं(यानी नारियल के ऊपरी हिस्से पर तीन छिद्र जिससे नारियल का पानी निकलता है), लेकिन एकाक्षी नारियल में केवल एक ही आंख होती है। एकाक्षी नारियल को इसलिए दुर्लभ माना जाता है क्योंकि ये सैकड़ों या हजारों नारियल में से कोई एक नारियल एक आंखों वाला होता है। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।