स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। आइए इस लेख में ऐसी 7 चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें सपने देखना अशुभ माना जाता है।
सपने हमारी रातों के अद्भुत मेहमान होते हैं। ये हमारी चेतना की वो उड़ानें होती हैं जो हमें एक अलग दुनिया में ले जाती हैं। ये दुनिया कभी रंगीन होती है तो कभी काली, कभी खुशी से भरपूर तो कभी दुख से भरी। लेकिन सपने सिर्फ मनोरंजन का माध्यम ही नहीं होते, बल्कि ये हमारे मन की गहराइयों को भी उजागर करते हैं। सपने हमारे मन की उलझनों और भावनाओं का प्रतिबिंब भी होते हैं। आमतौर पर हम सपनों में वहीं देखते हैं जो हमारे अवचेतन मन में चल रहा होता है। कई बार ये सपने हमें आने वाले समय के बारे में संकेत भी देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सपने में दिखी हुई कुछ चीजों के आधार पर आने वाली संभावित आशंकाओं का अंदाजा लगया जा सकता है। आइए इस लेख में ऐसी 7 चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें सपने देखना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
सपने में दिखती हैं अशुभ
- फोटो : freepik
कौआ
सपने में कौआ देखना अशुभ माना जाता है। यह किसी बुरे समाचार या मुसीबत का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
kASHMIR
- फोटो : PEXEL
यात्रा
सपने में यात्रा करना अक्सर अच्छे बदलाव का संकेत होता है, लेकिन अगर यात्रा के दौरान कोई मुश्किल या परेशानी आए तो यह आने वाले समय में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। एक बात और की जिस रात में सपना आए उसके अगले दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए।
4 of 8
सपने में दिखती हैं अशुभ
- फोटो : freepik
मुंडन करवाते हुए देखना
सपने में खुद का या किसी और का मुंडन करवाते हुए देखना अशुभ माना जाता है। यह परिवार में किसी की स्वास्थ्य गंभीर होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
सपने में दिखती हैं अशुभ
- फोटो : iStock
सूखे फूलों की माला
सपने में सूखे फूलों की माला देखना किसी दुखद घटना का संकेत हो सकता है। यह किसी प्रियजन की बीमारी या मृत्यु का संकेत भी हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
सर पर पल्लू
- फोटो : freepik
गधे की सवारी
सपने में गधे की सवारी करना किसी अपमान या अपयश का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
सपने में दिखती हैं अशुभ
- फोटो : freepik
सफेद वस्त्र
सपने में स्त्री के सफेद वस्त्र पहने हुए दिखना अक्सर किसी वियोग का संकेत होता है। ऐसे सपने के बाद जीवन में सचेत होकर चलना चाहिए।
खंडित मूर्ति
सपने में खंडित मूर्ति देखना किसी धार्मिक या सामाजिक मान्यता के टूटने का संकेत हो सकता है। यह किसी रिश्ते में दरार या किसी योजना के विफल होने का भी संकेत हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।