यह है पशुपति नाथ मंदिर का परिसर। तस्वीर में देखिए यहां बागमती नदी के दोनों ओर जहां भी नजर जाती है हर तरफ मंदिर ही मंदिर नजर आता है। अब यह नजारा आप शायद ही देख पाएंगे क्योंकि भूकंप ने पशुपति नाथ को छोड़कर आप-पास के मंदिरों को इमारतों के काफी नुकसान पहुंचाया है। तस्वीरें pashupatinathtemple.org के साभार से है।
विज्ञापन
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
2 of 10
पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में कई देवी-देवताओं के मंदिर और मूर्तियां हैं। यहां इस बात की गवाही दे रही हनुमान जी यह मूर्ति।
विज्ञापन
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
3 of 10
पशुपतिनाथ मंदिर में बनी यह कलात्मक मूर्ति आपको भारत स्थित खजुराहो मंदिर की याद दिलाने के लिए काफी है।
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
4 of 10
यह है पशुपतिनाथ का विशाल मंदिर। इसी मंदिर में विराजमान हैं देवों के देव महादेव। जिस तरह केदारनाथ में आए जल प्रलय से केदारनाथ का मंदिर सुरक्षित रहा उसी प्रकार भूकंप से नेपाल में आए तबाही से यह मंदिर भी सुरक्षित रहा। श्रद्धालु मानते हैं कि यह शिव का चमत्कार है जिससे भूकंप इस मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा सका।
विज्ञापन
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
5 of 10
पशुपतिनाथ मंदिर के अंदर का दृश्य देखिए, एक ऊंचे चबूतरे पर भगवान शिव के वाहन नंदी की विशाल मूर्ति बनी हुई है। नंदी की यह विशाल मूर्ति भूकंप से सुरक्षित है। पशुपतिनाथ जाएंगे तो भोले बाबा के इस वाहन के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
6 of 10
भूकंप से पहले रात के समय ऐसा दिखता था पशुपतिनाथ के आस-पास का नजारा। भूकंप ने कई मकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया है जिससे अब यह निजारा शायद ही देखने को मिले।
विज्ञापन
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
7 of 10
भगवान शिव का अस्त्र त्रिशूल जिसे शिव का प्रतीक भी माना जाता है पशुपतिनाथ के मंदिर में उसके दर्शन कीजिए। मंदिर प्रांगण में स्थित इस त्रशूल को पूजनीय जाता है। यह त्रिशूल भी भूकंप से सुरक्षित है जिसके दर्शन अभी भी आप पतिनाथ के दरबार में पहुंचकर कर सकते हैं।
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
8 of 10
पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है। इस नदी को नेपाल में गंगा के समान पवित्र माना जाता है। नदी के तट पर कई चबूतरे बने हैं जहां मृतक का अंतिम संस्कार किया जाता है। मान्यता है कि यहां अंतिम संस्कार से आत्मा को शांति मिलती है।
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
9 of 10
पशुपतिनाथ नेपाल का सबसे प्रमुख मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में आपको हमेशा गेरूआ धारण किए हुअ और भष्म लगाए हुए साधु और शिव भक्त मिल जाएंगे। भूकंप के बाद लोगों की आस्था पशुपतिनाथ के प्रति और बढ़ गई है और लोग बड़ी संख्या में शिव को मनाने मंदिर आ रहे हैं।
भूकंप में सुरक्षित रहा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, देखें 10 तस्वीरें
10 of 10
यही वही दिव्य शिवलिंग है जिसे पशुपतिनाथ कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इनके दर्शन से मनुष्य को अगले जन्म में पशु की योनी में नहीं जाना पड़ता है। इस दिव्य लिंग के दर्शन के बाद बाबा भोले से प्रार्थना कीजिए कि लोगों की रक्षा करें और जल्दी नेपाल में जिंदगी पटरी पर लौट आए।