दशहरा पर करें देवी अपराजिता की पूजा
- फोटो : freepik
देवी अपराजिता पूजा विधि
दशहरा पर सुबह में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर आपको साफ कपड़े धारण करने चाहिए। इसके बाद दशहरा पूजा का संकल्प करें। दोपहर को विजय मुहूर्त में पूजा स्थान पर देवी अपराजिता की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें और गंगाजल से उनका अभिषेक करें। इसके बाद ओम अपराजितायै नम: मंत्र का उच्चारण करें। इस दौरान देवी अपराजिता को फूल, अक्षत्, कुमकुम, फल, धूप, दीप, नैवेद्य और गंध आदि अर्पित करें।