फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्योदय के लिए अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

Fri, 02 Oct 2020 05:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : Rohit Jha
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को अपने भाग्य के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा व्यक्ति को कुछ नहीं मिलता। हालांकि कर्म सिद्धांत कहता है कि व्यक्ति अपने कर्मों से सबकुछ प्राप्त कर सकता है। वहीं ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सभी कार्यों की सिद्धि के लिए ग्रहों को उच्च स्थिति में लाने का प्रयास किया जाता है। अपनी राशि के अनुसार विभिन्न उपायों के माध्यम से ग्रहों को मजबूत कर भाग्योदय के लिए कार्य किए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष- मंगलवार के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष- शुक्रवार के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन- बुधवार को इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क- सोमवार के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- बुधवार के दिन गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या- बुधवार के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
राशि
तुला- शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक- मंगलवार के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

10 of 13
राशि
धनु- गुरुवार के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
राशि
मकर- शनिवार के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

12 of 13
राशि
कुंभ- शनिवार के दिन के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन- गुरुवार के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें