हिंदू धर्म में सभी महीनों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर महीने में कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है। वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का अंतिम मास होता है। ये बेहद ही पवित्र माह होता है। इसके समाप्त होने के बाद नए साल यानी चैत्र मास की शुरुआत हो जाती है। फाल्गुन मास में कई बड़े और धार्मिक पर्व जैसे, होली महाशिवरात्रि मनाए जाते हैं। इस मास का ज्योतिषी महत्व भी है। वहीं जिन लोगों गुस्सा बहुत ज्यादा आता है या जीवन में मानसिक अशांति रहती है तो उससे भी निजात पाने के लिए ये माह सबसे उचित माना जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था। इसलिए इस माह में चंद्रमा की अराधना का विशेष महत्व है। साथ ही कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इस माह में कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में...