फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान भक्तों को भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए घर पर उनकी ऐसी तस्वीर

Wed, 04 Dec 2019 06:14 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हनुमान जी के भक्तों पर सभी देवी देवताओं की भी विशेष कृपा रहती है
संकटमोचक हनुमानजी अपने भक्तों पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों को हर लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान जल्दी से प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शायद यही वजह है कि हनुमान जी को पूजने वाले भक्तों की सबसे ज्यादा संख्या है। हनुमान जी राम भक्त है और उनकी शरण में जाने मात्र से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी के भक्तों पर सभी देवी देवताओं की भी विशेष कृपा रहती है। हम हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंदिर जाकर उनकी पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ करते हैं। साथ ही घर के मंदिर में हनुमान जी मूर्ति और तस्वीर को रखते हैं, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि भगवान के किस स्वरूप को घर में विराजित किया जाए और किसको नहीं। बजरंगबली के कुछ रूपों को घर पर नहीं रखना चाहिए इससे क्लेश और अशांति रहती है। आइए जानते हैं, हनुमान जी की कौन सी तस्वीरों को घर में नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
हनुमान जी ने अपनी छाती को चीर रखा हो
घर पर भगवान हनुमान जी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति को कभी भी नहीं रखना चाहिए जिसमें उन्होंने अपनी छाती को चीर रखा हो।
विज्ञापन

3 of 13
हनुमान जी संजीवनी लिए हुए आकाश में
जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ रहें हो ऐसी तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया कि हनुमान जी के मूर्ति की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करना चाहिए।

4 of 13
राक्षसों का संहार करते हनुमान जी 
राक्षसों का संहार करते हुए हनुमान जी की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
हनुमान जी ने अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठा रखा हो
ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी ने अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठा रखा हो उस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
हनुमान जी द्वारा लंका दहन
हनुमान जी द्वारा लंका दहन की तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में सुख और समृद्धि की कमी रहती है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं, किस तरह मूर्ति या तस्वीरों को घर पर लगाने या रखने से घर पर सुख और समृद्धि आती है...
विज्ञापन

7 of 13
हनुमान जी की युवा अवस्था में
हनुमान जी की युवा अवस्था में पीले रंग के वस्त्र पहने हुए चित्र लगाना शुभ होता है।

8 of 13
हनुमान जी की बाल अवस्था में
पढ़ाई वाले कमरे में हनुमानजी की लंगोट पहने वाली तस्वीर लगानी चाहिए। इससे पढ़ाई में मन एकाग्र होता है।

9 of 13
हनुमान जी भगवान राम की सेवा में - फोटो : hanuman
जिस तस्वीर में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहें हों, उसको लगाने से घर में धन की वर्षा होती है।

10 of 13
राम दरबार का चित्र
डाइनिंग रूम में राम दरबार का चित्र लगाना चाहिए, इससे परिवार में अपनापन और प्रेम बढ़ता है।

11 of 13
पंचमुखी हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला
घर के मुख्यद्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगानी चाहिए, इससे घर में कोई भी नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती है और घर- परिवार के सदस्यों पर कोई संकट नहीं आता है। 

12 of 13
हनुमान जी बैठी मुद्रा में - फोटो : hanuman
हनुमान जी का बैठी मुद्रा वाली तस्वीर घर पर लगाने से सभी तरह के कलेश मिट जाते हैं। अगली स्लाइड में जाने हनुमान जी की तस्वीर को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात

 
विज्ञापन

13 of 13
हनुमान जी
वैवाहिक लोगों को अपने बेडरूम में हनुमान जी को किसी भी रूप में स्थापित नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें