फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2021: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, मनोकामना होगी पूरी

Tue, 20 Jul 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
देवशयनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी व्रत 20 जुलाई मंगलवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। इसे हरिशयनी एकादशी और आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हरिशयनी एकादशी से ही चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। चार माह तक भगवान विष्णु निद्रासन में चले जाते हैं, जिसके कारण चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि-विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन व्रत करने वालों को भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी व्रतों में उत्तम है। इस व्रत से समस्त प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरिशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को लाभ की प्राप्ति होती है। राशि के अनुसार उपाय इस प्रकार हैं -
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
एकादशी के दिन इस राशि के जातक घी में सिंदूर मिलाकर विष्णु जी को लगाएं। यह उपाय करने से आपकी दरिद्रता दूर होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
एकादशी के दिन इस राशि के लोग भगवान विष्णु जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक एकादशी के दिन जगत के पालनहार को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। यह उपाय करने से आपकी कामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को एकादशी के दिन दूध और हल्दी भगवान विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को एकादशी के दिन गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ये उपाय करने से आपके बिगड़े काम बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को एकादशी के दिन श्री हरि को तुलसी अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को एकादशी के दिन मुल्तानी मिट्टी का लेप भगवान विष्णु जी की तस्वीर पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि
एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु जी को दही और शहद का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

10 of 13
धनु राशि
एकादशी के दिन धनु राशि के जातक भगवान विष्णु जी को चने का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

11 of 13
मकर राशि
एकादशी के दिन मकर राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को लौंग इलायची चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

12 of 13
कुंभ राशि 
एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु जी को नारियल एवं मिश्री का भोग लगाना चाहिए। यह करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि 
एकादशी के दिन मीन राशि के जातक भगवान विष्णु जी को केसर का तिलक करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें