फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय, भरी रहेगी धन की तिजोरी

Mon, 20 Nov 2023 02:11 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय - फोटो : iStock
Dev Deepawali 2023 Upay: कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल 26 नवंबर को देव दीपावली है। इसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। तभी से हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि देव दीपावली की रात भगवान शिव शंकर के साथ सभी देवी-देवता काशी नगरी (वाराणसी) आते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। यही वजह है कि इस दिन काशी नगरी में एक अलग ही उल्लास देखने को मिलता है। देव दिवाली बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे में पूजा-पाठ के साथ कुछ उपाय करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन

2 of 5
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय - फोटो : amar ujala
दीया जलाएं
देव दिवाली के दिन एक आटे या मिट्टी का दीया लें और इसमें तेल या घी डालकर उसे प्रज्वलित करें। इस दीए में 7 लौंग डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और दरिद्रता भी दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 5
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय - फोटो : amar ujala
दीप दान जरूर करें
देव दिवाली के दिन सरोवर या किसी देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है।

4 of 5
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय - फोटो : amar ujala
घर में दीपक जलाएं 
देव दिवाली पर दीपावली की ही तरह अपने घर में दीप जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण लगाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में निवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय - फोटो : अमर उजाला
करें ये उपाय
देव दिवाली पर भगवान विष्णु की चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को किसी धागे की सहायता से बांध दें। ऐसा करने से धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर में धन-धान्य का आगमन की राह खुलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें