Masik Shivratri 2023: आज यानी 11 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि है। यह व्रत प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है। मासिक शिवरात्रि शिव जी को समर्पित है। यह तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि प्रत्येक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर पूजा करने से शिव जी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों को दूर करते हैं। इस दिन शिव जी के साथ मां पार्वती की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत विधि पूर्वक से रखता है, उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस समय दिसंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 की अंतिम शिवरात्रि की पूजा विधि और महत्व है...