फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedies of Rice : चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत, धन-दौलत से भर जाएगा घर

Tue, 08 Mar 2022 05:41 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत - फोटो : iStock
कई बार कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका पूरा फल नहीं मिलता है। जीवन में किसी न किसी चीज की कमी बनी रहती है। हालांकि ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ज्योतिष में चावल से भी जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले चावल को अक्षत भी कहा जाता है। अक्षत को पूजा में बहुत पवित्र माना गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार अक्षत के बिना पूजा-पाठ पूरा नहीं होता। कहा जाता है कि आपके जीवन में चाहे जैसी भी समस्या हो चावल या अक्षत के चमत्कारी उपाय से वो दूर होने लगेगी। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। वहीं शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा-पाठ में अक्षत का सही इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं चावल से जुड़े कुछ सरल एवं चमत्कारी उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत - फोटो : iStock
चावल के दानों के उपाय
  • कहा जाता है कि अखंडित चावल का पूजा में प्रयोग करने और उसे रोली के साथ माथे पर तिलक लगाने से भाग्योदय होता है। इसके अलावा तांबे के लोटे में रोली के साथ थोड़ा सा अक्षत मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य  देने से किस्मत चमक जाती है और आर्थिक समस्या दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत - फोटो : iStock
  • यदि घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है, तो इसे दूर करने के लिए पूजा घर में चावल की ढेर पर मां अन्नपूर्णा की स्थापना करें। ऐसा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है। 

4 of 5
चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत - फोटो : iStock
  • पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद एक साफ लाल रेशमी कपड़े में अक्षत के 21 अखंडित दाने रखकर बांध लें और इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें और माता लक्ष्मी का प्रसाद मानकर इसे अपने धन रखने वाले स्थान या पर्स में संभाल कर रख लें। इस उपाय को करने पर आपके पास पैसों की कभी किल्लत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चावल के सिर्फ कुछ दानों से चमक जाएगी आपकी किस्मत - फोटो : iStock
  • मान्यता है कि शुक्ल पक्ष या किसी भी माह की चतुर्थी तिथि को केवल 5 दाने चावल के शिव को चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। शिव जी को सिर्फ 5 दाने अक्षत के अर्पित करने से हर समस्या का हल मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें