Mangalwar Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वहीं मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। मान्यता है मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। इस दिन हनुमान भक्त व्रत रखते हैं और हनुमान जी की उपासना करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति सभी प्रकार के रोग-दोष, भूत-पिशाच और भय से मुक्त हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जातकों की कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और मंगल ग्रह भी बलवान होता है। अगर आप किसी भी प्रकार के कष्ट से परेशान हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने से आपके कष्ट दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में...