शुरू होने वाले हैं चातुर्मास, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं
- फोटो : अमर उजाला
चातुर्मास में प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए और स्नान करके श्री हरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास में ब्रह्मचर्य का पालन करना और दिन में केवल एक बार भोजन करना चाहिए। दरअसल कहा जाता है कि व्यक्ति की सावन, भादो, आश्विन और कार्तिक इन चार माह में पाचन शक्ति कमजोर होती है। इसलिए एक समय ही भोजन करना चाहिए।