फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? जानें व्रत खोलने की सही तिथि

Thu, 03 Apr 2025 12:16 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तगण माता की अराधना करने के साथ व्रत भी रखते हैं और आखिरी दिन विधिवत व्रत का पारण करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण करने की सही तिथि और समय क्या है। 
विज्ञापन
1 of 5
Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: - फोटो : freepik
Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: चैत्र नवरात्रि के इस नौ दिवसीय पर्व को लोग बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाते हैं। नवरात्रि का पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को समाप्त होता है। इस दिन महानवमी का उत्सव मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव ने भी इनकी आराधना करके सिद्धियां प्राप्त की थीं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तगण माता की अराधना करने के साथ व्रत भी रखते हैं और आखिरी दिन विधिवत व्रत का पारण करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण करने की सही तिथि और समय क्या है। 
 

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के आखिरी दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, खंडित हो सकता है नौ दिन का व्रत

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

विज्ञापन

2 of 5
कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? - फोटो : freepik
कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण?
इस साल चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 30 मार्च 2025 को हो चुका है, जो 6 अप्रैल 2025 को महानवमी के साथ समाप्त होगा। नवरात्रि  व्रत का पारण नवमी तिथि के समाप्त होने पर किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
नवमी तिथि - फोटो : adobe stock
नवमी तिथि
नवमी तिथि का प्रारंभ 5 अप्रैल 2025 को रात 7:26 बजे से होगा और यह 6 अप्रैल 2025 को रात 7:22 बजे समाप्त होगी। ऐसे में आप नवमी तिथि को कन्या पूजन करके व्रत का पारण कर सकते हैं। 
 

4 of 5
व्रत पारण से पहले क्या करें? - फोटो : adobe stock
व्रत पारण से पहले क्या करें?
व्रत खोलने से पहले आपको कन्या पूजन और हवन अवश्य करना चाहिए। यह न केवल शुभ होता है बल्कि व्रत का संपूर्ण पुण्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना जाता है। कन्या पूजन के लिए कम से कम 9 कन्याओं को आमंत्रित करें और उन्हें हलवा, पूड़ी, खीर और चने का भोजन कराएं। कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chaitra Navratri 2025 कैसे करें व्रत पारण? - फोटो : freepik
कैसे करें व्रत पारण?
नवमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें भोग अर्पित करें। इसके बाद कन्या पूजन करें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इस दिन महाप्रसाद के साथ व्रत खोलना उत्तम माना जाता है।

Ram Navami: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में इन चार चीजों को खरीदने की न करें गलती, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें