फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 5 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है नवपंचम राजयोग

Thu, 03 Apr 2025 10:42 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनमें शनि सबसे खास और महत्वपूर्ण ग्रह है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी का दर्जा हासिल है। 
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनमें शनि सबसे खास और महत्वपूर्ण ग्रह है। - फोटो : अमर उजाला
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनमें शनि सबसे खास और महत्वपूर्ण ग्रह है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी का दर्जा हासिल है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। यही नहीं शनि सबसे धीमे गति से चलने वाले ग्रह हैं। वह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, जिस कारण जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है।

वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान है। इस राशि में आने के बाद वह कई ग्रहों के साथ युति निर्माण भी करेंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार 5 अप्रैल को न्याय के देवता शनि मंगल ग्रह के साथ 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान नवरात्रि का संयोग होने पर जातकों पर मां महागौरी की कृपा भी बनी रहेगी। ऐसे में इन तीन राशि वालों को कोर्ट के मामलों से लेकर संपत्ति प्राप्त करने में आ रही बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 4
धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
नवपंचम राजयोग कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। शनि के प्रभाव से आपको कार्य में सफलता व उन्नति की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
नवपंचम राजयोग से तुला राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता से लेकर रिश्तों में मजबूती आएगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

4 of 4
व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपको नवपंचम राजयोग से निवेश में बड़ा लाभ हो सकता है। किसी नई योजना का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।  करियर कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। 

Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल को मार्गी होंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ और करियर में तरक्की
Gochar 2025: 14 अप्रैल के बाद इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे मेष में प्रवेश




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें