फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र

Sat, 25 Mar 2023 09:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2023 Day 4 Maa Kushmanda Puja: 25 मार्च को नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। कहते हैं जब संसार में चारों ओर अंधियारा छाया था, तब मां कूष्मांडा ने ही अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। मां कूष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है। साथ ही जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। मां दुर्गा का ये स्वरूप अपने भक्त को आर्थिक ऊंचाईयों पर ले जाने में निरन्तर सहयोग करने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि यदि कोई लंबे समय से बीमार है तो देवी कूष्मांडा की विधि-विधान करनी चाहिए। इससे माता रानी उस व्यक्ति को अच्छी सेहत प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मां कूष्मांडा की पूजा विधि और मंत्र...  

Mahashtami 2023: महाअष्टमी पर 700 साल बाद बनेगा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2023 तीसरे दिन का मुहूर्त
  • चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरू - 23 मार्च 2023, शाम 06 बजकर 20 मिनट पर 
  • चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - 24 मार्च 2023, शाम 04 बजकर 59 मिनट तक 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र - फोटो : amar ujala
मां कूष्मांडा की पूजा विधि 
  • नवरात्रि के चौथे दिन प्रातः स्नान आदि के बाद माता कूष्मांडा को नमन करें। 
  • मां कूष्मांडा को जल पुष्प अर्पित कर मां का ध्यान करें। 
  • पूजा के दौरान देवी को पूरे मन से फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं। 
  • इस दिन पूजा के बाद मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। 
  • आखिर में अपने से बड़ों को प्रणाम कर प्रसाद वितरित करें और खुद भी प्रसाद ग्रहण करें।

4 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र - फोटो : iStock
कैसा है मां कूष्मांडा का स्वरूप ? 
मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है। वहीं आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। 

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र - फोटो : iStock
माता का मंत्र
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें