फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए करें ये कार्य

Sat, 02 Apr 2022 12:14 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह का आरंभ हो चुका है। हर वर्ष सनातन धर्म के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नौ दिनों तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में वैसे तो सालभर में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल यानि आज से शुरू होगा और 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं। लेकिन चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिसको भूलकर भी नहीं करने चाहिए अन्यथा माता दुर्गा नाराज हो सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य 
विज्ञापन

2 of 8
चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी-मूंछ, या बाल नहीं कटवाने चहिए। - फोटो : amar ujala
  • चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी-मूंछ, या बाल नहीं कटवाने चहिए। यदि व्रत नहीं भी किया है लेकिन घर में यदि कलश की स्थापना की गई है तो भी परिवार के लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए, तामसिक भोजन जैसे मास-मदिरा या प्याज लहसुन से परहेज करना चाहिए। 

4 of 8
चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल सोना नहीं चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल सोना नहीं चाहिए बल्कि माता की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 8
नवरात्र व्रत करने वाले जातकों नवरात्रि के दौरान चमड़े की वस्तु जैसे बेल्ट, जूते, चप्पल या पर्स आदि धारण नहीं करने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्र व्रत करने वाले जातकों नवरात्रि के दौरान चमड़े की वस्तु जैसे बेल्ट, जूते, चप्पल या पर्स आदि धारण नहीं करने चाहिए और न ही मंदिर के आसपास ऐसे कोई वस्तु रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
नवरात्रि के दौरान व्रती साधक फलाहार करते समय एक ही स्थान पर बैठकर फलाहार करें।
  • नवरात्रि के दौरान व्रती साधक फलाहार करते समय एक ही स्थान पर बैठकर फलाहार करें। यानी पहले दिन जिस जगह बैठकर आपने फलाहार किया था उसी स्थान पर 9 दिनों तक व्रत खोलें, अन्यथा व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि आपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि आपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। घर का कोई भी एक सदस्य घर में अवश्य मौजूद होना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतिपदा तिथि 1 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:53 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:58 पर समाप्त होगी। - फोटो : Chaitra Navratri

चैत्र घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 

चैत्र घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ:
2 अप्रैल 2022, शनिवार, प्रातः  06:22 बजे से 
चैत्र घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त:  2 अप्रैल 2022, शनिवार, प्रातः 08:31 मिनट पर 
कुल अवधि:  02 घण्टे 09 मिनट
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त:  दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें