फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Ganesh Puja: बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ

Wed, 15 Jun 2022 12:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock
Budhwar Puja: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना गया है। इसलिए किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां पर रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का पूजन करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाते हैं। यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियों और समस्याओं का समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं कि भगवान गणेश की पूजा से कौन से शुभ फलों की प्राप्ति होती है...  

सुख-समृद्धि की प्राप्ति
धार्मिक मान्यता है कि जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। बुधवार को विधि-विधान से पूजा करने से जातक के जीवन में कभी भी परेशानियां नहीं आती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock
भाग्योदय
जो भी जातक गणेश जी की पूजा-अर्चना सच्चे दिल से करते हैं। बप्पा उन्हें कभी भी खाली हाथ नहीं जाने देते। भगवान की पूजा करने से भाग्योदय होता है और आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। इसलिए नियमित रूप गणेश पूजा करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock
मनोकामना पूर्ति के लिए  
किसी भी मनोकाना की पूर्ति के लिए नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करें। साथ ही गणेश जी को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। 

4 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : istock
बुद्धि और ज्ञान का विकास
कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि में बढ़ोतरी होती है, जिस व्यक्ति को जीवन में सफलता और तरक्की चाहिए या जो व्यक्ति बुद्धिमान बनना चाहता है उसे नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : istock
सहनशीलता मिलती है
गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति में सहनशीलता का विकास होता है। भगवान गणेश जी के बड़े-बड़े कान इसी बात का प्रतीक हैं कि व्यक्ति अधिक सुनना चाहिए और कम बोलना चाहिए। इसलिए कहते हैं कि भगवान गणेश की पूजा से इंसान अपने अंदर छिपी शक्ति पर ध्यान देने लगता है और उसमें सहनशीलता का विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : istock
आत्मा की शुद्धि
यदि भगवान गणेश की श्रद्धापूर्वक पूजा की जाए, तो व्यक्ति का आत्मा शुद्ध हो जाती है। विधि विधान से पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें