फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल का दिन है बहुत खास, जरूर करें ये उपाय, नौकरी से लेकर व्यापार में होगी तरक्की

Mon, 30 Apr 2018 11:38 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
30 अप्रैल यानि आज वैशाख मास की पूर्णिमा है। इस बार की पूर्णिमा बहुत ही खास है क्योंकि करीब 3 साल के बाद वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन सिद्धि योग भी बन रहा है। हिंदू पंचांग में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध की जयंती भी है जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा, विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करने से चारो तरफ से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। सिद्धि योग और सोमवार के चलते यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्णिमा पर ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है। चंद्रमा को सफेद रंग और शीतलता का प्रतीक माना गया है, इसलिए इस योग में दूध और शहद के उपाय से धन, मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।

4 of 5
पूर्णिमा की तिथि पर सुबह स्नान के बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजन करने के बाद दिनभर अपने मन में ऊं सोम सोमाय नम:  के मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्णिमा की रात को कच्चे दूध में पूजा के उपयोग में लाने वाले शहद और चंदन को मिलाकर उसमें अपनी छाया देखें फिर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें