फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahma Muhurta: कब से कब तक होता है ब्रह्म मुहूर्त? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Tue, 13 Jun 2023 10:50 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
Brahma Muhurta Time: हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को विशेष महत्व दिया जाता है। ब्रह्म का अर्थ है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ है समय। यानी ब्रह्म मुहूर्त परमात्मा का समय होता है। इस मुहूर्त में शरीर में नई ऊर्जा और उमंग होती है। साथ ही इस समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सभी देवी-देवता भ्रमण पृथ्वी पर करते हैं। ऐसे में देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान कुछ विशेष कार्य करने की सलाह दी जाती है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जिन्हें ब्रह्म मुहूर्त में नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त का समय कब से तक होता है और इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए... 

Geeta Updesh: गीता के 5 उपदेश जिसने पढ़े उसकी बदली जिंदगी, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी 
विज्ञापन

2 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
कब से कब तक होता है ब्रह्म मुहूर्त?
ब्रह्म मुहूर्त रात्रि प्रहर के बाद और सूर्योदय से ठीक पहले का समय होता है। सुबह करीब 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच तक के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
ब्रह्म मुहूर्त में न करें ये कार्य
सुबह को उठते ही या फिर ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इस समय भोजन करने से आपको कई तरह के रोग लग सकते हैं।  

Shiv Ji Puja Vidhi: सोमवार को इस विधि से करें शिव जी की आराधना, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं 

4 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
ब्रह्म मुहूर्त के समय वातावरण शांत होता है। यह समय जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने, अहम योजनाएं बनाने के लिए बहुत उचित माना गया है। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त के समय मन में कभी नकारात्मक भाव नहीं लाना चाहिए। वरना पूरे दिन आप तनाव में रहेंगे, जिससे आपको मानसिक रूप से भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
प्रणय संबंध
ब्रह्म मुहूर्त ईश्वर के पूजन वंदन का समय माना गया है। यह समय बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस समय भूलकर भी प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : iStock
ब्रह्म मुहूर्त में कौन से कार्य करने चाहिए?
ब्रह्म मुहूर्त शुभ कार्य करने से वह शीघ्र ही पूर्ण होते हैं। ऐसे में इस समय उठकर स्नान आदि करने के बाद पूजा करना चाहिए। इस दौरान पूजा अर्चना से भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Brahma Muhurta Time - फोटो : pixabay
ब्रह्म मुहूर्त न केवल शास्त्रों की दृष्टि से बल्कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा पद्धति में भी इस समय को बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में इस मुहूर्त में उठ कर छात्रों को पढ़ाई भी करनी चाहिए। कहा ज्यादा है कि समय पढ़ी गई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें