फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puja Thali: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान

Mon, 12 Jun 2023 02:19 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : iStock
Puja Path Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है कि नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है। जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से ईश्वर की पूजा और आराधना करता है, उसके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। यही वजह है कि लोग नियमित रूप से सुबह-शाम ईश्वर की आराधना करते हैं। इसके लिए लोग प्रातः स्नान के बाद पूजा की थाली तैयार हैं। हालांकि शास्त्रों के पूजा-पाठ के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। ऐसे में चलिए जानते हैं पूजा की थाली में किन-किन चीजों को रखना चाहिए...  

Geeta Updesh: गीता के 5 उपदेश जिसने पढ़े उसकी बदली जिंदगी, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी 
विज्ञापन

2 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : iStock
दीपक 
पूजा के बाद आरती करने का विधान है। ऐसे में अपनी पूजा की थाली में दीपक जरूर शामिल करना चाहिए। दीपक में तिल का तेल या घी होना चाहिए। आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के कलेश दूर होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : iStock
फूल 
देवी-देवता की पूजा में फूल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान को फूलों की सुगंध बहुत प्रिय होती है। फूलों के बिना देवी-देवताओं की पूजा अधूरी मानी जाती है। 

Shiv Ji Puja Vidhi: सोमवार को इस विधि से करें शिव जी की आराधना, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

4 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : istock
भोग का प्रसाद 
प्रसाद के बिना भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजा की थाली में प्रसाद के रूप में मिठाई, मिश्री या लाचिदाना और नारियल जरूर रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : istock
घंटी
पूजा की थाली में घंटी जरूर रखें। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में प्रवेश के समय घंटी बजाने से देवी-देवताओं में चेतना जागृत होती है और उनका आकर्षण भक्तों की ओर बढ़ता है। इसलिए पूजा की शुरुआत हमेशा घंटी बजाकर करनी चाहिए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Puja Thali Tips - फोटो : iStock
जल से भरा कलश
पूजा के बाद भगवान को जल दिया जाता है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। इसलिए अपनी पूजा की थाली में जल से भरा कलश जरूर रखें। साथ ही पानी में गंगाजल भी मिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें