शिरडी के साईंबाबा, एक ऐसे सच्चे फकीर जिनके लाखों-करोड़ों भक्त देश-दुनिया में हैं। साईं भक्तों का मानना है कि उनकी मृत्यु के सालों बाद भी वह अप्रत्यक्ष रूप से उनके साथ मौजूद हैं। भक्तों का मानना है कि साईं द्वारा बोले गए अनमोल वचन आज भी उन्हें जीवन जीने की सही दिशा दिखा रहे हैं। जिन पर अमल करने से किसी भी इंसान का जीवन बदल जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
साईं बाबा
1.
'सबका मालिक एक।' साईं ने परमपिता परमेश्वर की भक्ति के सही मायने समझाते हुए बताया है कि ईश्वर को पाने के हमारे रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन जिसे हम पाना चाहते हैं वह एक ही है। अलग-अलग धर्म, पंथ के मार्ग से आगे बढ़ने पर हमें एक ही परमपिता परमेश्वर का साक्षात्कार होता है।
विज्ञापन
3 of 8
साईं बाबा
- फोटो : self
2.
'त्याग शरीर चला जाऊंगा, भक्त हेतु दौड़ा आऊंगा।' अर्थात् साईं ने अपने भक्तों को उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मृत्यु के बाद भी भक्तों की पुकार पर मदद के लिए दौड़े चले आएंगे।
4 of 8
shirdi sai baba
3.
'जो शिरडी में आएगा, आपद दूर भगाएगा।' अर्थात् साईं के धाम जाकर दर्शन करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 8
sai
4.
'चढ़े समाधि की सीढ़ी पर, पैर तले दुख की पीढ़ी पर।' अर्थात् बाबा की समाधि की सीढ़ी पर पैर रखते ही भक्त के सभी संकट और दुःख दूर हो जाएंगे। यानी साईं भक्त को अपने बाबा पर पूरा विश्वास रखना चाहिए कि उनकी की गई हर प्रार्थना जरूर पूरी होगी।
विज्ञापन
6 of 8
sai baba
- फोटो : sai baba
5.
'मेरी शरण आ खाली जाए, हो तो कोई मुझे बताए।'
श्रद्धा एवं विश्वास के पावन साईं धाम पर जाने वाले की हर मनोकामना पूरी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
sai
6.
'जैसा भाव रहा जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मन का।'
साईं के अनुसार जो व्यक्ति जिस भाव से उन्हें देखता है, उनका सिमरन करता है, वो उसे उसी रूप में नजर आते हैं और उसकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं।
7.
'भार तुम्हारा मुझ पर होगा, वचन न मेरा झूठा होगा।' अर्थात बाबा पर विश्वास रखने वाले भक्त की साईं सभी जिम्मेदारियों को अपने कांधे पर ले लेते हैं और वह उनकी कृपा से बगैर किसी परेशानी के पूरी होती हैं।