फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2023: आज है ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल, भूलकर भी ना करें ये 4 काम

Tue, 16 May 2023 10:15 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Avoid these works on Budhwa Mangal - फोटो : अमर उजाला
Bada Mangal 2023: जेष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 16 मई को दूसरा बड़ा मंगल है।  ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बुढ़वा मंगल इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन राम भक्त हनुमान के वृद्धि स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी भक्त हनुमान जी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं,उनके हर संकट टल जाते हैं और उनकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुढ़वा मंगल का संबंध रामायण और महाभारत से जुड़ा है। प्रचलित कथा के अनुसार कुंती पुत्र भीम को अपनी शक्तियों पर बहुत अहंकार हो गया था, जिस वजह से वह सबको अपने आगे तुच्छ समझने लगा था। उनके इस अहंकार को समाप्त करने के लिए हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया और भीम को परास्त कर दिया। आइये जानते हैं बड़ा मंगल के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 5
Avoid these works on Budhwa Mangal - फोटो : पेक्सेल्स
तामसिक भोजन से करें परहेज 
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो भूलकर भी नमक, मांस, मदिरा और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Avoid these works on Budhwa Mangal
इस रंग के कपड़े न पहनें 
बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी किसी व्यक्ति को काले और नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करें।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और शनि ग्रह से जुड़ा रंग नीला और काला होता है। इसीलिए इस दिन संभव हो तो नारंगी रंग या केसरिया रंग धारण करें। 

4 of 5
Avoid these works on Budhwa Mangal - फोटो : istock
इस दिशा में ना करें यात्रा
बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी उत्तर और पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करना चाहिए। यदि काम बहुत ही महत्वपूर्ण है और आपका जाना आवश्यक है तो इस दिन घर से निकलने से पूर्व थोड़ा गुड़ खाकर निकलें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avoid these works on Budhwa Mangal - फोटो : istock
किसी को उधार ना दें 
बड़े मंगलवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार ना दें। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन दिया उधार कभी वापस नहीं लौटता और आपको आर्थिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें