फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार आज, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

Tue, 31 May 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है। वैसे तो हिंदू धर्म में हर मंगलवार का खास महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। भगवान हनुमान को समर्पित होने की वजह से इस दिन को पूजा अर्चना के लिए बेहद उत्तम माना गया है। ज्येष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमत भक्तों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से महाबली हनुमान की पूजा की जाती है। इस बार ज्येष्ठ माह में पूरे 5 मंगलवार पड़ रहे हैं। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने से भक्तों के सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बड़े-बड़े पर्वत उठाने वाले, समुद्र लांघ जाने वाले, स्वयं ईश्वर का कार्य संवारने वाले संकटमोचन हनुमान से जुड़े कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
प्रभु श्रीराम की उपासना से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में ज्येष्ठ में प्रत्येक मंगलवार के दिन किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि भगवान राम की जिस पर कृपा होती है, उस पर वीर बजरंगी हनुमान भी बेहद प्रसन्न रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
बड़े मंगलवार पर किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी आपके सारे संकट दूर करेंगे और आपके सभी काम पूरे होने लगेंगे। 

4 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
खूब मेहनत के बाद भी यदि नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है या फिर रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है और आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी रोग से पीड़ित है, तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष बैठकर ''नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा'' चौपाई का जाप करना चाहिए। इससे बजरंगबली की कृपा प्राप्त होगी और सब रोग दुख दूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
मन में कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद हनुमान जी की आरती करें। बड़े मंगल से शुरू करके ऐसा आप 21 मंगलवार तक करें। आपकी सारि मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष आसन लगाकर श्रीराम नाम का 108 बार जप करें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। वहीं जो जल्द विवाह करना चाहते हैं, वे इस उपाय को जरूर करें। ऐसा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें