फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apara Ekadashi 2022: आज है अपरा एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Thu, 26 May 2022 09:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
Apara Ekadashi 2022 Upay: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। इस साल अपरा एकादशी आज यानी 26 मई 2022 दिन गुरुवार को है। अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। शास्त्रों में इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी व्रत से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
घर की साफ-सफाई
अपरा एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें। इससे विष्णु जी के माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
धर्म शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

4 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
अपरा एकादशी के दिन शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
गाय के दूध से करें अभिषेक
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में खुशियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
चावल से करें परहेज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी एकादशी तिथि के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। एकादशी के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें